इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू इनोवा कार ने 5 वाहनों को रौंदा, घायलों को 200 फीट तक घसीटा

By Ashish Meena
अगस्त 26, 2026

मालवा जंक्शन, इंदौर।
इंदौर में एक बेकाबू इनोवा वाहन ने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा राऊ क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार 80 से 90 किमी घंटा की थी। चालक उसे काबू नहीं कर पाया और एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमन नाम का ड्राइवर कार को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने सबसे पहले एक एक्टिवा और फिर तीन बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद घबराए ड्राइवर ने भागने के चक्कर में घायलों को करीब 200 फीट तक घसीटा। बेकाबू इनोवा सीधे सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गया।

एंबुलेंस नहीं मिली तो पुलिस गाड़ी से पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना पुलिस बल के साथ पहुंचीं। मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिस ने अपनी एफआरवी (First Response Vehicle) की मदद से घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में राजपाल सिंह, भगत सिंह, पवन, मुस्तफा और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने इनोवा कार को जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर अमन को हिरासत में लेकर राऊ थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।