Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन बहनों को हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए
By Ashish Meena
November 26, 2025
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इस बीच प्रदेश की लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) के लिए दिसंबर का महीना डबल खुशखबरी लेकर आ रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 31वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1500 की बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर की जाएगी, जो महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगी।

इन बहनों को ₹5000 का अतिरिक्त लाभ
राज्य सरकार ने महिलाओं (Ladli Behna Yojana) को केवल लाभार्थी न रखकर, उन्हें प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदार बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
एक नई पहल के तहत, जो लाड़ली बहनें (Ladli Behna Yojana) औपचारिक रूप से औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रही हैं, उन्हें योजना के नियमित लाभ के अलावा हर महीने ₹5000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह घोषणा कामकाजी महिलाओं को दोहरा लाभ देगी।
नियमित लाभ: हर महीने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की किस्त।
अतिरिक्त प्रोत्साहन: औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए ₹5000 प्रति माह।
कब आएगी Ladli Behna Yojana की 31वीं किस्त?
लाड़ली बहना योजना की किस्तें हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती हैं। इसी क्रम में, दिसंबर माह की 31वीं किस्त भी नियत समय पर सिंगल क्लिक के माध्यम से करोड़ों बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम के जरिए यह राशि जारी करेंगे।
यह योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवनस्तर को ऊपर उठाने और उन्हें सही मायने में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह कदम प्रदेश की आधी आबादी को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।