Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपए, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे!

By Ashish Meena
मई 12, 2026

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए एक योजना है. इसके योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है.

लाडली बहना योजना की अभी तक कुल 35 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब महिलाओं को 36वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन जिन पात्र महिलाओं की eKYC नहीं हुई है उनकी किस्त अटक सकती है. चलिए आपको बताते हैं लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी और eKYC कैसे करें.

Also Read – ब्रेकिंग: PM मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फेसला

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 36वीं किस्त कब आएगी?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. सीएम मोहन यादव 13 मई बुधवार को लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. इस बार प्रस्तावित कार्यक्रम नरसिंहपुर में होने वाला है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 13 मई को 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में आए 1500 रुपये? इस आसान तरीके से  तुरंत चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस - ladli behna yojana did the installment  of rs 1500 arrive or

गौरतलब है कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी, इसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी. इस योजना की 35वीं किस्त सीएम ने 12 अप्रैल को सीहोर के आष्टा से भेजी थी.

Also Read – भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बचा? सरकार ने दी पूरी जानकारी, LPG स्टॉक पर भी दिया ताजा अपडेट

eKYC कराना है जरूरी

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ पाने के लिए सरकार ने E-KYC कराना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर पात्र महिलाएं ईकेवाईसी नहीं करवाती हैं, तो उन्हें 36वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इस कारण ई-केवाईसी कराना बहुत ही ज्यादा जरूरी है.

ऐसे कर सकते है KYC

समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.
समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब मोबाइल नंबर पर otp आएगी और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.

खुशखबरी! लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये, 33वीं किस्त जारी, ऐसे चेक  करें अपना बैलेंस | ladli behna yojana 33rd installment release how to check  balance online know all details

लाभार्थी लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

– आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।
– मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
– होम पेज पर आपको फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
– अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करें।
– अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें।
– अब लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

Ladli Behna Yojana 35th Installment: कब आएंगे 1500 रुपए, जानें पूरी जानकारी  | Dailyhunt

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का उद्देश्य क्या है?

सरकार लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना चाहती है। इस योजना का उद्देश्य परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»