मध्यप्रदेश सरकार ने दिया नए साल का तोहफा, सरसी आईलैंड का किया उद्घाटन, अब MP में गोवा-अंडमान का अनुभव, देखें तस्वीरें

By Ashish Meena
December 15, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के शनिवार को बाणसागर डैम स्थित सरसी आईलैंड का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे प्रदेश के पर्यटन विकास की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का पर्यटन विविधताओं से भरा हुआ है और यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। सरसी आईलैंड पर आकर पर्यटकों को गोवा और अंडमान-निकोबार जैसा अनुभव होगा।
Shahdol News: CM Mohan Yadav inaugurated Sarsi Island, says experience of Goa and Andaman in MP
सरसी आईलैंड को 29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है, जिससे यह पर्यटन स्थल प्रदेश की सुंदरता और समृद्धि को प्रदर्शित करेगा। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, विधायक शरद कोल और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

MP का नया आइलैंड रिसॉर्ट, बोट पर ही लंच-डिनर जैसे इंतजाम, CM करेंगे उद्घाटन  - CM Mohan Yadav will inaugurate Sarsi Island Resort in Shahdol district on  December 14 lcln - AajTak

बांधवगढ़ और संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जाएगा आईलैंड
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरसी आईलैंड को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और संजय नेशनल पार्क से जोड़ा जाएगा, ताकि इसे एक व्यापक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाया जा सके। साथ ही, बाणसागर डैम क्षेत्र में जल पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं।

MP: एमपी में है यह खूबसूरत आईलैंड, तस्वीरें देखकर भूल जाएंगे मालदीव और  थाइलैंड
जनजातीय और बाल कलाकारों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने विंध्य क्षेत्र की युवा गायिका सुश्री मान्या पांडे से मुलाकात कर उन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर जनजातीय कलाकारों ने परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए झांझ-करतल बजाकर उनका साथ दिया। सभी लोक कलाकारों को पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए गए।

MP Tourism : गोवा व अंडमान के आइलैंड से कम नहीं MPT सरसी आइलैंड रिसॉर्ट- CM  मोहन यादव | MPT Sarsi Island Resort Inaugurated By CM Mohan Yadav 1 Year Of  Mohan

आईलैंड पर पर्यटकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं
सरसी आईलैंड को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए यहां अनेक सुविधाएं विकसित की गई हैं:-
पर्यटक सुविधा केंद्र और रेस्टोरेंट
तीन वोट क्लब और 10 आवासीय कक्ष
खेल और मनोरंजन क्षेत्र: बैडमिंटन, टेबल टेनिस, सैंड वॉलीबॉल, साइक्लिंग
40 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम
लैंडस्केपिंग और गार्डन
आईलैंड को मैहर के मार्कंडेय घाट और उमरिया के इटमा घाट से जोड़ा गया है। जल पर्यटन के लिए स्पीड बोट, जेट स्की, मिनी क्रूज और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

MP का सरसी आइलैंड रिसॉर्ट क्यों है खास? कपल भी ले सकेंगे मालदीव जैसा  रोमांचक अनुभव, जानें क्या मिलेग

नौका-विहार और नौकायान प्रतियोगिता
मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड के वोट क्लब का निरीक्षण किया और नौका-विहार का आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित नौकायान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
MP Tourism Sarsi Island : सरसी आइलैंड के प्राकृतिक सौंदर्य ने सबको किया  आकर्षित - YouTube
लघु फिल्म और ब्रोशर का विमोचन
मुख्यमंत्री ने सरसी आईलैंड पर केंद्रित लघु फिल्म देखी और पर्यटन विकास निगम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सरसी आईलैंड से संबंधित एक ब्रोशर का विमोचन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। जनकल्याण पर्व के दौरान प्रदेश में पर्यटन, जल संसाधन, और बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा रहा है। सरसी आईलैंड जैसी परियोजनाएं राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देंगी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena