उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, महिला कर्मचारी की मौत

By Ashish Meena
दिसम्बर 21, 2024

Ujjain News : मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां हादसे का शिकार एक महिला कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि, हादसा उस समय हुआ, जब महिला कर्मचारी मशीन से आलू छील रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के बेरिंग में फंस गया, जिसके चलते गला घुटने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची महाकाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महाकाल मंदिर के अन्य क्षेत्र में काम करने वाली आउटसोर्स कर्मचारी रजनी खत्री की आलू छीलने वाली मशीन में फंसने से मौत हो गई है।

Also Read – 72 अजनबियों से करवाया पत्नी का रेप, इंटरनेट से लोगों को बुलाता, लैपटॉप में सेव थे 20 हजार वीडियो, हैरान कर देगी ये कहानी

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब रजनी मशीन में आलू छील रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के बेरिंग में फंस गया, जिससे चंद सेकंडों में ही उसका गला घुट गया और महिला की मौत हो गई।

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
मामले को लेकर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने दी जानकारी देते हुए बताया कि आलू छीलने वाली मशीन में महिला कर्मचारी का दुपट्टा फंस जाने के कारण हादसा हुआ है।

जैसे ही महिला मशीन की चपेट में आई थी, साथी कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर दी थी, लेकिन तबतक महिला का गला मशीन में बुरी तरह से जकड़ चुका था।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, सूचना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।