MP: शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे की मौत, परिवार में शोक की लहर

By Ashish Meena
मई 4, 2026

मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार में अभी शादी की शहनाइयां गूंज ही रही थीं कि अचानक मातम छा गया। कैंट थाना क्षेत्र के दुनाई गांव में शादी के महज एक दिन बाद ही दूल्हे की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रामकृष्ण कुशवाह है जिसकी शादी 30 अप्रैल को हुई थी। शादी के दूसरे दिन यानि 1 मई की दोपहर को घर में मेहमानों की चहल-पहल थी और खुशियों का माहौल था। इसी बीच रामकृष्ण ने घर पर चाय बनाने को कहा और खुद पास ही एक पेड़ की ठंडी छांव में आराम करने के लिए लेट गया।

कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ चुकी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन रामकृष्ण को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत की वजह साइलेंट अटैक का आना रहा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।