मध्यप्रदेश के एक और नेता का वीडियो वायरल, युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे, मचा हड़कंप
By Ashish Meena
अप्रैल 19, 2026
मध्यप्रदेश के रीवा के एक नेता के दो अश्लील वीडियो सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के बताए जा रहे हैं। वीडियो रीवा में ही शूट हुआ।
वीडियो में नेता अपने कपड़े उतारते हैं। फिर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में हैं। पूरे घटनाक्रम को हनी ट्रैप से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके साथ मौजूद युवती की उम्र काफी कम लग रही है। भास्कर ने उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो नंबर बंद आया।
वीडियो पर चर्चा तेज होने के बाद भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा- विनोद शर्मा कांग्रेस नेता हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि नेताजी भाजपा विधायक के करीबी हैं।
Also Read – पश्चिम बंगाल में अब पुलिस अफसरों के घर तक पहुंची ED, डीसीपी के घर पर मारा छापा
नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है
वीडियो पर अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संबंधित नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/DXSHckVkghK/?igsh=NnVrMDM3Nm1jc2V4
युवती ने अपनी इंस्टा आईडी से शेयर किया था स्क्रीनशॉट
वीडियो में नेता के साथ जो लड़की है, उसने अपनी इंस्टा आईडी से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट शेयर किया था। इसमें उसने फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया था। यह स्क्रीनशॉट इस वीडियो से संबंधित है, जिसमें पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।
स्क्रीनशॉट में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कपड़े उतारते हुए नजर आए। इसी आईडी से युवती के द्वारा अन्य कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। जो उसके निजी जीवन से संबंधित है और ब्लॉग के फॉर्मेट में हैं। जिससे मामले में हनी ट्रैप के आशंका और गहरा गई है।
कैफे संचालित करती थी लड़की, यहीं झांसे में आए
लड़की कुछ समय पहले तक मऊगंज में कैफे चलाती थी। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग उसके कैफे में चाय, काफी, स्नेक्स और फास्ट फूड खाने के लिए उसकी दुकान पर जाते थे। स्थानीय नेता विनोद भी कई बार उसके कैफे गए थे। इसी दरमियान दोनों का परिचय हुआ और झांसे में आ गए।
भाजपा विधायक बोले- विनोद मिश्रा कांग्रेस के नेता
मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि विनोद मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस के नेता हैं। सिद्धार्थ तिवारी बीजेपी में आ गए हैं। जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था।
उन्होंने मुझसे मदद मांगी थी। मैंने वैध दस्तावेज और स्टे ऑर्डर होने के कारण उनका सहयोग किया था। जहां तक मुझे जानकारी है कि विनोद मिश्रा ने अभी तक भाजपा जॉइन नहीं की है, लेकिन इस मामले में कहीं न कहीं षड्यंत्र हो सकता है। इसकी प्रशासन को गहन जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले- विधायक के खास ने आसाराम को फेल किया
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि भाजपा विधायक के करीबी का जिस तरह का वीडियो सामने आया है। यही बीजेपी का असली चाल चरित्र है। सभी जानते हैं कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है। वह भाजपा से ही ताल्लुक रखता है। यह किस तरह का महिला सशक्तिकरण किया जा रहा है। इस तरह के नेता संत के वेश में कालनेमि है। धर्म की बात तो केवल कैमरे के सामने करते हैं। बाकी आसाराम को भी फेल कर दिया है।
