Vikrant Massey: एक्टर विक्रांत मैसी ने लिया संन्यास, 37 साल की उम्र में छोड़ी इंडस्ट्री, फैंस हैरान

By Ashish Meena
दिसम्बर 2, 2024

Vikrant Massey: 12वीं फेल में अपनी एक्टिंग से दुनिया को दीवाना बनाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट कर बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले रहे हैं। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। कमेंट करने वालो की लाइन लग गई। हर कोई हैरान है कि आखिर क्यों विक्रांत ने ये बड़ा फैसला लिया है। विक्रांत ने जो पोस्ट शेयर किया है वह भी फैंस को हैरान होने पर मजबूर कर रहा है।

Vikrant Massey announces retirement
विक्रांत मैसी ने 1 दिसंबर को, एक्टिंग से संन्यास लेने की घोषणा की। विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, “नमस्ते, पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय शानदार रहा है। मैं आप सभी का भरपूर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापस जाऊं।

एक पति, पिता और बेटे के तौर पर और अब एक एक्टर के तौर पर भी। 2025 में हम एक-दूसरे से आखिरी बार मिलेंगे, जब तक समय सही न आए। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से शुक्रिया। हर चीज के लिए और बीच में जो कुछ भी हुआ उसके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा।” साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी पोस्ट की।

Also Read – IMD Alert: चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर! मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

Vikrant Massey Instagram
विक्रांत मैसी के अचानक संन्यास लेने से फैंस भी हैरान हैं। किसी को इसके पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है। हर किसी का कहना है कि आखिर क्यों विक्रांत मैसी ने 37 साल की उम्र में ही एक्टिंग को अलविदा कह रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस उनके इस फैसले से काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। विक्रांत के इस फैसले से फैंस के साथ उनके दोस्त भी हैरान हो रहे हैं। इन दिनों उनकी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

फैंस हुए निराश विक्रांत मैसी ने एक्टिंग से रिटायरमेंट की वजह अब तक नहीं बताई है। लेकिन उनके इस अनाउंसमेंट से फैंस जरूर निराश हो गए हैं। एक ने लिखा, ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आपके जैसे अभिनेता बहुत कम हैं। हमें अच्छे सिनेमा की जरूरत है।’, दूसरे ने लिखा, ‘अचानक? सब ठीक है न?’।

टीवी से हुई करियर की शुरुआत विक्रांत मैसी ने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी पर धरम वीर, बालिका वधू, कुबूल है जैसे शोज में काम किया। छोटे पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया था।

Also Read – Farmers movement: आज हजारों किसान करेंगे दिल्ली कूच, सीमा पर होगा घमासान? जानिए क्या है किसानों की 5 बड़ी मांग

2013 में किया था बालीवुड में डेब्यू विक्रांत मैसी ने साल 2013 में फिल्म लुटेरा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने दिल धड़कने दो, छपाक जैसी फिल्मों में भी काम किया था। एक्टर ने कई फिल्में कीं, लेकिन 12th फेल उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस मनोज कुमार का रोल निभाया था। फिल्म में विक्रांत के काम की खूब तारीफ हुई। उन्हें कई अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया।

हाल ही में उनकी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी, जिसे काफी सराहा गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस फिल्म की तारीफ की थी। 2025 में इन फिल्मों में दिखेंगे विक्रांत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रांत मैसी ‘यार जिगरी’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगे। ये दोनों ही फिल्में 2025 में रिलीज होंगी।

द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गौरतलब है कि विक्रांत की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»