Wakf Board : वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। वक्फ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इसमें 500 करोड़ से ऊपर की संपत्ति शामिल है। मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोग शामिल हैं।
साथ ही अवैध कब्जा करने वाले 400 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए पत्र लिखा है।
500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा
सलीम राज ने बताया कि अभी पंजीकृत 500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा किया है। गैर पंजीकृत संपत्ति जाे वक्फ बोर्ड की है, उसका चिह्नांकन किया जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के अंडर में लेने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा।
Also Read – नेमावर में बनेगी धर्मशाला, विधायक आशीष शर्मा ने की तीन बड़ी घोषणाएं
21 दिनों में निराकरण कराने की अपील
सलीम राज ने बताया कि वक्फ की संपत्ति को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है, ताकि संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के कब्जे में किया जा सके। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश शासन काल में कुछ लोगों ने वक्फ से संपत्ति को किराए में लिया था, लेकिन अब उसे खुद की संपत्ति बता रहे हैं।
सलीम राज ने बताया कि सभी जिले के SP को सुरक्षाबल मुहैया कराने के लिए भी पत्र लिखा है। पत्रों में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पूरे मामले को 21 दिन में निराकरण कराने की अपील की है।