पूर्व पार्षद पर टूटा महिलाओं का गुस्सा, चप्पलों से की जमकर पिटाई, छेड़खानी का आरोप

By Ashish Meena
सितम्बर 12, 2026

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के मामौन दरवाजा मोहल्ले में वार्ड नंबर 27 से दो बार निर्दलीय पार्षद रह चुके घनश्याम कुशवाहाकी मोहल्ले की महिलाओं ने सरेराह जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान महिलाओं द्वारा पूर्व पार्षद पर थप्पड़ और चप्पलों की बरसात करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छेड़खानी का आरोप लगाकर की धुनाई

मिली जानकारी के अनुसार, मामौन दरवाजा क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं ने पूर्व पार्षद घनश्याम कुशवाहा पर गंभीर छेड़खानी और गलत नीयत से परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के समय गुस्साई महिलाओं ने पूर्व पार्षद को घेर लिया और मौके पर ही उसकी जमकर क्लास लगा दी। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट को देखकर आसपास के लोगों का मजमा लग गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के दौरान किसी प्रत्यक्षदर्शी ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो में महिलाएं पूर्व पार्षद पर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई करती साफ नजर आ रही हैं।

जांच में जुटी पुलिस

मामले का वीडियो सामने आने और स्थिति को देखते हुए स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष और संबंधित महिलाओं के बयान दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।