भीषण अग्निकांड…200 से ज्यादा झुग्गियां जली, कई सिलेंडरों में हुआ विस्फोट, 6 बच्चे लापता, युवक बोला- मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए
By Ashish Meena
अप्रैल 16, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के विकास नगर इलाके में लगी भीषण आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई। रिंग रोड के पास खाली भूखंड से शुरू हुई आग तेज हवाओं के कारण बस्ती तक जा पहुंची। झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों में हुए एक के बाद एक धमाकों ने पूरे इलाके को आग के गोले में बदल दिया, जिसकी लपटें 10 किमी दूर से ही देखी गईं।
इस घटना में 6 बच्चों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। वहीं एक युवक ने दावा किया है कि मेरे 4 बच्चे जिंदा जल गए। अग्निकांड के बाद आसपास के करीब 20 मकानों और होटलों को खाली कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं, वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
