Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से खाते में आएंगे 1750 रुपए, जानें कब से मिलेंगे 3000 रुपए
By Ashish Meena
December 7, 2025
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता राशि में शीघ्र ही वृद्धि की जाएगी।
यह राशि चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अंततः ₹3000 प्रति माह तक की जाएगी, जैसा कि पूर्व में वादा किया गया था। मंत्री लोधी ने यह महत्वपूर्ण ऐलान दमोह के मनगढ़ में एक तालाब निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान किया।
Also Read – MP सरकार हवाई किराए में रोजाना 21 लाख खर्च रही, एक घंटे का रेट 5 लाख से ज्यादा, आंकड़ों ने चौंकाया
लाड़ली बहनों (Ladli Behna Yojana) के लिए मंत्री लोधी का ‘वचन’
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’ दोहे के साथ की। उन्होंने उन आशंकाओं को दूर किया कि सरकार लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत ₹3000 देने के वादे को भूल गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार झूठ नहीं बोलती और यह राशि निश्चित रूप से ₹3000 तक की जाएगी।
कब मिलेंगे ₹1750? मंत्री ने बताई तारीख
मंत्री लोधी ने महिलाओं (Ladli Behna Yojana) को ₹3000 तक की राशि मिलने का पूरा चरणबद्ध कार्यक्रम समझाया:
वर्तमान राशि: ₹1500 प्रति माह।
अगली वृद्धि: अगली दीपावली पर राशि बढ़कर ₹1750 की जाएगी।
उसके बाद: अगले साल की दीपावली पर यह राशि बढ़कर ₹2000 की जाएगी।
अंतिम लक्ष्य: साल 2028 की दीपावली पर एक बड़ी बढ़ोतरी करते हुए राशि सीधे ₹3000 तक पहुंचा दी जाएगी।
Also Read – भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 युवकों की मौत, मचा कोहराम
हिंदुत्व और सनातन का मुद्दा
मंत्री लोधी ने योजना का श्रेय सीधे भारतीय जनता पार्टी को देते हुए कांग्रेस से जुड़े लोगों को भी चिंतन करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज जब घर-घर पैसा पहुँच रहा है, तो जनता को वोट डालते समय हृदय पर हाथ रखकर सोचना चाहिए कि कौन सी पार्टी उनके लिए काम कर रही है।
उन्होंने बीजेपी को ‘हिंदुत्व वाली पार्टी’ और ‘सनातन को बचाने वाली’ पार्टी बताते हुए कहा कि काम करते समय गलतियां हो सकती हैं, लेकिन जनता को उनकी अच्छाइयों को नहीं भूलना चाहिए। विधायक से मंत्री बनने के बाद, उन्होंने जनता के लिए और अधिक काम करने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा, ”आपको यह कहना चाहिए कि मंत्री जी यह दो काम और हो जाते तो अच्छा होता। लेकिन फेसबुक पर उन दो काम न होने की बुराइयां लिखते रहते हैं। बहुत सारी बातें मैं पढ़ता रहता हूं लेकिन किसी का जवाब नहीं देता कि-किस किस की बात का जवाब दूं।” उन्होंने यह भी कहा कि, ”पहले मैं विधायक था। मेरे पास सिर्फ दो करोड़ रुपए विधायकी के थे, ऐसे में सब काम नहीं हो सकते थे। लेकिन अब आपके आशीर्वाद से मंत्री हूं तो जो इच्छा कर सकता हूं वो काम जनता के लिए करूंगा।”‘
