MP: प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, 4 महीने पहले सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
By Ashish Meena
दिसम्बर 23, 2025
MP Crime News : प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली सीने में लगने से प्रेमिका घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी दूसरी जगह शादी हो रही थी। जिसमें उसकी प्रेमिका बाधा बन रही थी। धमकी दे रही थी कि वहां उसे गोली मार दे या फिर शादी को तोड़ दे। उसकी महिला से 4 महीने पहले ही सोशल मीडिया की जरिए दोस्ती हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Also Read – कैबिनेट बैठक में सरकार ने लिए बड़े फैसले, दो नेशनल हाईवे होंगे कनेक्ट
गोली की आवाज सुन लोगों ने सूचना पुलिस को दी
दअरसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाली महिला जानवी भदौरिया को रात उसके घर में घुसकर भिंड जिला गोहद निवासी आरोपी प्रेमी मोनू जोशी ने सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध कट्टा भी जब्त कर लिया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
घायल ने पुलिस को बताया कि वह मूलतः जिला भिंड की रहने वाली और पति की मौत लगभग 6 महीने पहले हो चुकी है। इसके बाद वहां अपनी बहन के साथ गोवर्धन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही हैं।
4 महीने पहले ही सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उससे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
