मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर, बारातियों की गाड़ी खाई में गिरी, 3 की मौत, 7 घायल

By Ashish Meena
फ़रवरी 13, 2026

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। विदिशा जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बाराती की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर कर पलट गई। इस हादसे में जहां 3 बारातियों की मौत हो गई वहीं सात बाराती घायल बताए जा रहे हैं। घायल बारातियों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read – डोनाल्ड ट्रंप से भारत अब करेगा ये सौदा, LNG खरीद सकती है केंद्र सरकार

कार में 10 से 15 बाराती थे सवार

जानकारी अनुसार रायसेन जिले के गैरतगंज क्षेत्र से विदिशा आई एक बारात की टवेरा गाड़ी रफ्तार अधिक होने के कारण खाई में जाकर पलट गई जिसमें 10 से 15 बाराती सवार थे। हादसा विदिशा के जब्बार बागरी इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुआ है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान तीन बाराती की मौत हो गई और लगभग 7 घायल बताए जा रहे है जिनका इलाज जारी हैं। हादसे का कारण गाड़ी की रफ्तार अधिक होना बताया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»