PM Kisan Yojana: किसान सम्मान निधि योजना पर बड़ा अपडेट, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 2000 रुपये! जानिए कब आएगी 23वीं किस्त

By Ashish Meena
मई 12, 2026

PM Kisan Yojana: किसान दिन रात खेत में मेहनत करके फसल तैयार करता है और फिर उस फसल को बाजार में बेचकर पैसे कमाता है। किसान की मदद के लिए ही सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है, जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।

PM Kisan Yojana 23rd Installment: PM किसान योजना की 23वीं किस्त के 2000 कब  मिलेंगे? जानें अपडेट | PM Kisan Yojana 23rd Installment When will 2,000  from 23rd installment of Kisan Scheme

इस योजना (PM Kisan Yojana) के तहत इस बार लाभार्थियों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा जिसमें 2-2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 23वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है और किसे इस किस्त का लाभ मिलेगा और किसे नहीं।

Also Read – भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल बचा? सरकार ने दी पूरी जानकारी, LPG स्टॉक पर भी दिया ताजा अपडेट

23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 23वीं किस्त इस बार रिलीज होनी है। इससे पहले 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी हुई थी। इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 23वीं किस्त का चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में आ सकती है। हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?  यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment update  PM Kisan Yojana ki

किन किसानों (PM Kisan Yojana) की अटक सकती है किस्त?

उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया। जो लोग भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे। जिन लोगों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया। अगर कोई किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़ा है, तो भी उसका आवेदन रद्द कर उसे किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है।

ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग

पीएम किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) सबसे जरूरी शर्त बन चुकी है। सरकार ने इसे इसलिए जरूरी किया है। जिससे फर्जीवाड़े को रोका जा सके और पैसा सीधे सही लाभार्थी तक पहुंचे। अगर आपने अभी तक अपना बायोमेट्रिक या ओटीपी बेस्ड केवाईसी पूरा नहीं किया है। तो आपकी 23वीं किस्त पोर्टल पर ही अटक जाएगी।

Also Read –Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपए, इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे! 

इसके साथ ही लैंड सीडिंग यानी आपकी जमीन के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी डेटाबेस में अपडेट होना चाहिए। कई किसान भाई केवाईसी तो करा लेते हैं। लेकिन उनकी जमीन का रिकॉर्ड उनके आवेदन से मैच नहीं करता। जिससे भुगतान पेंडिंग मोड में चला जाता है। इसे तुरंत अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या पोर्टल से ठीक कराएं।

PM Kisan Yojana: मई में आएंगे 2,000 रुपये या फिर करना होगा इंतजार? जानें बड़ा  अपडेट | Pm kisan yojana 23rd installment release date update | Dynamite  News Hindi

आधार और बैंक अकाउंट लिंकिंग

आजकल सरकार डीबीटी के जरिए सीधे पैसे भेजती है, जिसके लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना और एक्टिव मोड में होना बेहद जरूरी है। अक्सर किसान सोचते हैं कि उनका खाता चालू है, लेकिन तकनीकी वजहों से या केवाईसी पेंडिंग होने से आधार सीडिंग हट जाती है। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से ‘मैप्ड’ नहीं है, तो पेमेंट फेल हो सकता है।

इसके अलावा, चेक करें कि आपके बैंक खाते का नाम और आधार कार्ड पर लिखा नाम एक जैसा ही हो। स्पेलिंग की एक मामूली गलती भी पेमेंट रिजेक्शन का बड़ा कारण बनती है। अपने बैंक जाकर एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग का स्टेटस जरूर कन्फर्म कर लें जिससे ट्रांजैक्शन आसानी से हो सके।

आवेदन फॉर्म में अधूरी जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के समय भरी गई जानकारी में कोई गलती है तो आपकी किस्त रोक सकती है। कई बार टाइपिंग एरर की वजह से जेंडर, मोबाइल नंबर या पते की जानकारी गलत दर्ज हो जाती है। सरकार अब डेटा को फिल्टर करने के लिए एडवांस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। जो गलत जानकारी मिलते ही आवेदन को रिजेक्ट कर देता है।

आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ‘बेनेफिशरी स्टेटस’ चेक करना चाहिए. अगर वहां एफ़टीओ (FTO) जनरेट नहीं हो रहा है या कोई एरर दिख रहा है। तो समझ लें कि प्रोफाइल में सुधार की जरूरत है। समय रहते इन टेक्निकल कमियों को दूर करना जरूरी है। (PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।