नौतपा हुआ बेअसर…अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून, 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

By Ashish Meena
जून 2, 2026

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। अमूमन मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख एक जून होती है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

दो-तीन दिन से बेअसर नौतपा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है। फिलहाल लू की संभावना भी नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के लिए हालात पूरी तरह अनुकूल हैं। ये हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे दक्षिण भारत के राज्यों केरलम, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू होने की उम्मीद है।

Also Read – June Monthly Rashifal: जून में होगा साल का सबसे बड़ा गोचर, ये 4 राशियां बनेंगी लखपति, इन राशियों को सतर्क रहने की जरुरत

आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है।

दिल्ली-यूपी में पांच तक बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बुधवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से उत्तराखंड तक गरज व चमक के साथ बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान बना है। अधिकतम पारा सोमवार को 36.3 डिग्री रहा।

Also Read – दिग्गज गायिका का निधन, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार जैसे कई गाने मशहूर रहे, लता मंगेशकर से होती थी तुलना

17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। IMD के अनुसार उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जबकि दक्षिण भारत के लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र भी प्रभावित रहेंगे। पूर्वी भारत के 5 राज्यों बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून पर अपडेट

मानसून को लेकर भी IMD ने अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की रफ्तार बनी हुई है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों तथा बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। बंगाल की खाड़ी में मानसून का विस्तार होने से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी बारिश बढ़ने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»