भारत में मॉनसून का आगमन, केरल में दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट

By Ashish Meena
जून 4, 2026

लंबे इंतजार के बाद भारत में मॉनसून का आगमन हो गया है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। दक्षिण भारतीय राज्य में लंबे समय से ही बारिश का दौर जारी था, लेकिन आधिकारिक घोषणा अब की गई है। खास बात है कि राज्य में मॉनसून की दस्तक की सामान्य तारीख 1 जून है।

काफी लेट है मॉनसून

मौसम विभाग ने शुरुआत में संभावनाएं जताई थीं कि 26 मई तक मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, तब 4 दिन में देरी या जल्दी की भी बात कही गई थी। इस लिहाज से माना जा रहा था कि 30 मई तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है। तब भी मॉनसून में देरी हुई। वहीं, सामान्य तारीख 1 जून को भी मॉनसून नहीं आया और इस लिहाज से बारिश 4 दिन की देरी से शुरू हुई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।