खातेगांव तहसील के कई गांवों में झमाझम बारिश, तर-बतर हुए खेत-खलिहान

By Ashish Meena
जुलाई 1, 2026

मालवा जंक्शन, खातेगांव।
मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। कई जगह नदियां उफान पर है। देवास जिले की खातेगांव तहसील के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में बुधवार दोपहर बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर तक उमस के बाद अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र के किसानों और आमजन को बड़ी राहत दी है।

अचानक बदला मौसम, गांव-गांव हुई जोरदार बारिश

बुधवार को सुबह से ही तेज गर्मी और उमस का माहौल था, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पूरे अंचल को तर-बतर कर दिया। तिवड़िया, पुरोनी, वंडी, सुलगांव, आमला, मनोरा, सागोनिया, हरणगांव, सिलफोड़खेड़ा और जियागांव सहित दर्जनों गांवों में तेज मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

Also Read – खातेगांव क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खातेगांव मंडी में होगी चींया बीज की बिक्री, शासन ने दी मंजूरी

किसानों के चेहरे खिले

मानसून की इस सक्रियता से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के कारण जलस्रोतों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है, जिससे आने वाले समय में जल संकट की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है।

आमजन को गर्मी से मिली राहत

लगातार जारी उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश ने काफी राहत पहुंचाई है। हालांकि, अचानक हुई तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मानसून के इसी तरह सक्रिय रहने की संभावना है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।