एक और पति की हत्या…पत्नी ने तीसरे पति को जलाकर मार डाला
By Ashish Meena
जुलाई 24, 2026
यूपी के उन्नाव में बारासगवर क्षेत्र के धानीखेड़ा गांव के एक अधेड़ की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। मृतक ने मरने से पहले दिए बयान में अपनी पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धानीखेड़ा निवासी 58 वर्षीय हृदयेश तिवारी की पहली पत्नी रजनी की वर्ष 2023 में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। रजनी से उनकी एक बेटी सोनम है। सोनम के अनुसार, दो वर्ष पहले पिता ने नवाबगंज निवासी रानू से कोर्ट मैरिज की थी। तीन माह पहले उन्होंने शिवनगर स्थित अपना मकान बेच दिया था। इसके बाद वह तुजरियाबाग मोहल्ले में मकान बनवाकर रानू के साथ रहने लगे थे।
गुरुवार को रानू के नाम एक प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। इसी बात पर घर में विवाद हो गया। कुछ देर बाद हृदयेश लपटों में घिरे घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर के उसला रेफर किया गया। यहां से लखनऊ भेज दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया, अस्पताल में हृदयेश का बयान दर्ज किया गया था। इसमें उन्होंने पत्नी रानू पर आग लगाने का आरोप लगाया था। बेटी सोनम की तहरीर पर पहले हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब हृदयेश की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ेगी।
प्लॉट की रजिस्ट्री को जाने से पहले पति बना आग का गोला
दूसरी पत्नी के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री को जाने से पहले पति अपने घर से आग का गोला बना चीखते-चिल्लाते निकला। इससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौजूद लोगों ने आग बुझाने के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बारासगवर थानाक्षेत्र के धानीखेड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय हृदयेश कुमार तिवारी की पहली पत्नी रजनी की वर्ष 2023 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रजनी से एक बेटी सोनम है, जिसकी शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले हृदयेश ने नवाबगंज निवासी रानू से कोर्ट मैरिज की।
बेटी सोनम के मुताबिक, पिता ने शिवनगर मोहल्ला स्थिति मकान तीन माह पहले बेच दिया था, जिसके बाद से खुजरियाबाग मोहल्ला में मकान बनवाकर सौतेली मां रानू के साथ रहते हैं। पिता शटरिंग व प्रॉपर्टी का काम करते है। गुरुवार सुबह सोनम अपनी दिवंगत मां के खाते में मौजूद धनराशि निकलवाने के लिए कोयला वाली गली स्थिति कैफे अभिलेख तैयार करवाने के लिए गई थी। आरोप लगा कि उसी समय सौतेली मां ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग का गोला बने पिता बाहर को भागे तो आसपास के लोगों ने किसी तरह बुझाया। आननफानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता करीब 90 प्रतिशत झुलस गए हैं।
सोनम के मुताबिक, जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर ने पिता के बयान भी लिए। पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि दूसरी पत्नी के नाम पर एक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने को जाना था। उससे पहले घर में विवाद हो गया। इसके बाद दूसरी पत्नी, उसके भाई और बहन की बेटी ने ज्वलनशील पदार्थ डालते हुए आग लगा दी।
जिस पर बेटी ने लगाया आरोप, वो भी झुलसी
बेटी ने पिता के झुलसने के पीछे सौतेली मां और उसके परिवार के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। जबकि रानू भी झुलसी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती है। रानू का कहना है कि गुरुवार को प्लाट की रजिस्ट्री करने के लिए भाई को गवाही के लिए बुलाया था। रजिस्ट्री के लिए निकलते उससे पहले पति ने बाथरूम में जाकर आग लगा ली। पति को बचाने के दौरान झुलस गई। रानू के मुताबिक, पहला पति छोड़ कर चला गया था। दूसरे की हादसे में मौत हो गई थी। हृदयेश तीसरे पति हैं। दो बच्चे आदिती व तेजस्व हैं। मायका अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज में है।
रानू ने पति के खिलाफ पखवाड़े भर पहले दी थी तहरीर
रानू के मुताबिक, एक पखवाड़ा पहले सदर कोतवाली में तहरीर दी थी। रानू का आरोप है कि पति का एक महिला से संबंध है। विरोध पर खुद भी मारते-पीटते हैं। यहां तक उस महिला से भी पिटवाते हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन में उस महिला को हटवा देंगे। लेकिन उसे नहीं हटवाया था। पति प्रॉपर्टी में उस महिला को भी हिस्सा देने की बात कहते हैं। धमकाया था कि विरोध करोगी तो भाई और पूरे परिवार को मरवा देंगे। पति को बचाने में भाई प्रमोद भी झुलस गया है।
सदर कोतवाली प्रभारी, चंद्रकांत मिश्र ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे शख्स के बारे में जानकारी मिली है कि उसे गुरुवार सुबह अपनी दूसरी पत्नी के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री करने के लिए जाना था। झुलसे शख्स की बेटी अपनी सौतेली मां पर आरोप लगा रही है। जबकि दूसरी पत्नी का आरोप है कि पति ने खुद आग लगाई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
