दिव्यांग बेटे से परेशान था पिता, सोते समय हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

By Ashish Meena
सितम्बर 3, 2026

जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बसेड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

सोते हुए मासूम पर किए कई वार

पुलिस के अनुसार, गांव में समोसे का ठेला लगाने वाले आरोपी पिता तुलसीराम लोधी ने अपने 4 साल के बेटे प्रेम सिंह लोधी पर उस समय हमला किया, जब वह खेलते-खेलते थककर सो गया था। आरोपी ने सोते हुए बच्चे के सिर और हाथ पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दिव्यांगता और मानसिक बीमारी बनी वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मासूम बच्चा दिव्यांग था, जिससे पिता परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि आरोपी तुलसीराम मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका जबलपुर में इलाज भी चल रहा था। 8 दिन पहले भी उसने घर में जमकर विवाद किया था। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले भी उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बेलखेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»