नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात का आरोप, कांग्रेस नेता के बेटे समेत BJP कार्यकर्ता पर FIR

By Ashish Meena
सितम्बर 13, 2026

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पांच दिनों के अंदर नाबालिग से रेप और अवैध गर्भपात का दूसरा मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का बेटा और भाजपा कार्यकर्ता को नामजद किया गया है। यह पूरा मामला इटारसी का है।

इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अजीत सिंह राजपूत पर रेप, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की मां, बहन, चेकअप करने वाली महिला डॉक्टर समेत पांच लोगों को सहआरोपी बनाया था। अब नर्मदापुरम जिले के इटारसी में एक नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज सोनकर और पीड़ित नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी ने फरवरी 2026 में पीड़िता के घर अकेले होने पर पहली बार उसके साथ जबरदस्ती की और फिर कई बार दुष्कर्म किया। जून में जब पीड़िता ने गर्भवती होने की बात कही, तो आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर ने मेडिकल से दवा लाकर दी, जिससे पीड़िता का अवैध गर्भपात कराया गया।

गर्भपात के करीब तीन महीने बाद आरोपी पीड़िता को इटारसी स्थित एक कैफे के केबिन में ले गया और दोबारा गलत हरकत की। इसके बाद 10 सितंबर को जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने साफ इनकार कर दिया और दोनों में विवाद हो गया। परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने नर्मदापुरम में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ​मामले में आरोपी के बड़े भाई राहिल सोनकर को दवा लाकर देने के आरोप में सह-आरोपी बनाया गया है। मुख्य आरोपी के पिता रजनीकांत सोनकर कांग्रेस के जिला महासचिव और पूर्व पार्षद हैं, जबकि भाई राहिल भाजपा कार्यकर्ता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»