खेत में नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिले, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

By Ashish Meena
सितम्बर 14, 2026

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नाबालिग युवती और युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों 14 दिनों से लापता थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रतलाम के सेमलखेड़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाबालिग युवती और युवक के कंकाल मिले। सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य बरामद किये है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमलखेड़ी गांव में दो शव मिले है। यह दोनों डेड बॉडी एक पुरुष और एक महिला की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी। 8 से 10 दिन पुराना शव हो सकता है। प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है, फिलहाल आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल से कीटनाशक डिब्बे मिले है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»