12वीं की छात्रा के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

By Ashish Meena
सितम्बर 15, 2026

मध्यप्रदेश के जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने, पत्नी बनाकर रखने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट और दैहिक शोषण किया

दरअसल पीड़िता की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोपी छात्रा को घुमाने के बहाने सुहागी लेकर गया और वहां किराए का मकान लेकर उसे पत्नी की तरह रखने लगा। इस दौरान उसने दुराचार किया। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी पीड़िता को हरियाणा भी ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और दैहिक शोषण किया गया।

फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई

प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद माँ ने हरियाणा पहुंचकर हिम्मत जुटाई और बेटी को सकुशल जबलपुर वापस लेकर आईं। आरोपी द्वारा लगातार धमकाने और प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर परिजनों ने आधारताल थाने का रुख किया।

मामले में अग्रिम विवेचना जारी

विपिन ताम्रकार, टीआई, आधारताल थाना ने बताया- पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और सुहागी तथा हरियाणा ले जाकर शारीरिक शोषण किया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»