खातेगांव के तेजाराम साहू बने मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ, संघर्षों के बाद हासिल किया प्रदेश स्तर का मुकाम

By Ashish Meena
सितम्बर 16, 2026

मालवा जंक्शन, खातेगांव।
दैनिक राष्ट्र सर्वोपरि समाचार पत्र में लंबे समय से पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभा रहे तेजाराम साहू को अब मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे देवास जिला ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत थे। पत्रकारिता में तहसील स्तर से शुरू हुआ उनका सफर लगातार मेहनत और अनुभव के साथ जिला स्तर तक पहुंचा और अब उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिली है।

तहसील से प्रदेश स्तर तक का प्रेरणादायक सफर

तेजाराम साहू का पत्रकारिता का सफर बेहद संघर्षशील और प्रेरणास्पद रहा है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत एक स्थानीय पत्रकार के रूप में तहसील स्तर से की थी। अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के दम पर वे आगे बढ़ते गए और इससे पहले देवास जिला ब्यूरो चीफ के पद पर पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुभव को देखते हुए मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्रकारिता को लेकर उनके शुरुआती दिन काफी साधारण थे। उनके जीवन का एक समय ऐसा भी था जब उनका सपना सिर्फ इतना हुआ करता था कि अखबार में उनका नाम छप जाए। लेकिन समय के साथ पत्रकारिता के प्रति उनका जुनून बढ़ता गया और यह सपना एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी में बदल गया। आज प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी कमान संभालना उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण का स्पष्ट परिणाम है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।