बरगी बांध के 17 गेट खुले, नर्मदा में बढ़ सकता है जलस्तर, नेमावर के आस पास प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2026

कैचमेंट एरिया और ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण बरगी बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। बरगी बांध के कुल 21 में से 17 गेट खोल दिए गए हैं, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है । इसे देखते हुए नेमावर क्षेत्र सहित तटीय इलाकों में पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

6313 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल द्वारा 27 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बांध के 17 गेट लगभग 3.18 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से बांध से करीब

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, भोपाल द्वारा 27 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बांध के 17 गेट लगभग 3.18 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं। इन गेटों के माध्यम से बांध से करीब 6,313 क्यूमेक्स (CUMEX) पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों और नर्मदा के विभिन्न घाटों पर जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।

घाटों और तटीय इलाकों में पुलिस की निगरानी

जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए नेमावर क्षेत्र के नर्मदा घाटों और तटीय बस्तियों में पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

थाना प्रभारी की नागरिकों से अपील

थाना प्रभारी टीना शुक्ला ने नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले रहवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा- “बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आमजन, श्रद्धालु और बच्चे नदी, घाटों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। नदी में स्नान करने या पानी के पास जाने में असावधानी न बरतें और विशेष रूप से बच्चों को घाटों से दूर रखें।” पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»