भैरुंदा सिविल अस्पताल परिसर में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
By Ashish Meena
सितम्बर 29, 2026
मालवा जंक्शन, भैरुंदा।
सीहोर जिले के भैरुंदा सिविल अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। अस्पताल परिसर के भीतर शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पोस्टमार्टम रूम में रखा गया शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव को फिलहाल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए स्थल का मुआयना किया।
पुलिस-प्रशासनिक की तलाश जारी
पुलिस-प्रशासनिक अमला आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुटा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
