करोड़ों फैंस का दिल टूटा, MS धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK को पांच बार जिताया खिताब

By Ashish Meena
नवम्बर 17, 2026

सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। यानी वे अगले साल होने वाले आईपीएल में नजर नहीं आएंगे। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम का नया मेंटर बनाने का फैसला किया है। रिटेंशन लिस्ट आने से पहले ही ये खबर सामने आ गई है। यानी धोनी अब क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन वे टीम के साथ नई भूमिका में जुड़े रहेंगे।

साल 2008 में सीएसके साथ जुड़े धोनी

एमएस धोनी पहले आईपीएल यानी 2008 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ ही जुड़े रहे। बीच में दो साल के लिए जब सीएसके को सस्पेंड कर दिया गया था, तब वे दूसरी टीम के लिए खेले, लेकिन जैसे ही चेन्नई की वापसी हुई, वे फिर से इसी टीम के साथ जुड़ गए थे, तब से लेकर अब तक वे इसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

पांच बार सीएसके को जिताया आईपीएल का खिताब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। बीच में जब धोनी ने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया तो पहले रवींद्र जडेजा को कमान दी गई, इसके बाद रुतुराज गायकवाड भी टीम के कप्तान रहे, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ने उस मुकाम को हा​सिल नहीं किया, जहां तक धोनी की कप्तानी में पहुंची थी। इस वक्त रुतुराज गायकवाड ही टीम कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में 278 मैचों में धोनी ने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उनके इन मैचों में 24 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 264 छक्के भी लगाए। हालांकि वे शतक नहीं लगा पाए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।