भाजपा नेता संतोष मीणा ने देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

By Ashish Meena
सितम्बर 20, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ‘सदस्यता अभियान’ चला रही है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता भी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। खातेगांव विधानसभा से भाजपा नेता संतोष मीणा लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

संतोष मीणा (Santosh Meena) आए दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण करने की भी कोशिश करते हैं। क्षेत्र की सभी समस्याओं और उनके निवारण के लिए संतोष मीणा ने कल गुरुवार को देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात की और क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर चर्चा भी हुई। संतोष मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण बातों को उन्होंने कलेक्टर के बीच रखा और उन्हें क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से रूबरू कराया।

देवास प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संतोष मीणा का पुष्प माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान युवा सरपंच मुकेश चौधरी, अर्जुन सिंह सिसोदिया, कुलदीप सिंह गौड़ (लाला बना), एलकार सिंह पंवार, धर्मेन्द्र सिंह (कृषक वाटिका), विजेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र धानगे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।