देवास: कन्नौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, 16 साल की छात्रा को इंदौर लेजाकर किया था गलत काम

By Ashish Meena
सितम्बर 27, 2024

Dewas, Kannod News : देवास जिले की कन्नौद पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कन्नौद टीआई तहजीब काजी ने बताया कि बुधवार को एक नाबालिग छात्रा के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी (उम्र 16 साल) घर से परीक्षा देने स्कूल गई थी। तब से घर वापस नहीं आई।

पुलिस थाना कन्नौद द्वारा गुमशुदगी और व्यपहरण का प्रकरण दर्ज कर गुम बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा को सुरानी का एक युवक अपने साथ इंदौर ले गया है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी अर्जुन पिता जागेश्वर निवासी ग्राम सुरानी की तलाश की और छात्रा को ढूंढ लिया गया।

पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई कि आरोपी का अपहृत बालिका के गांव में आता रहता था। छात्रा को शादी का झांसा देकर आरोपी इंदौर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ 137(2) बी. ए. 96.64 (एम) बीएनएस 2023, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी अर्जुन पिता जागेश्वर निवासी ग्राम सुरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»