ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, कई लोगों की मौत, मचा हड़कंप
By Ashish Meena
December 26, 2024
मध्यप्रदेश के सीधी में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमे 3 मजदूरों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना जिले के रामपुर नैकिन थाना इलाके के पटेहरा गांव में हुई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया है।
दरअसल, गुरुवार को एक 70 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक यह गिर गया। इस हादसे में 10 मजदूर फंस गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, मजदूर टावर को शिफ्ट करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टावर अचानक गिर गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव दल मलबे से शवों को निकालने में जुटा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है।

फिलहाल अभी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच टीम घटना की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि टावर जर्जर थे, जिन्हें बदला जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है।
मध्यप्रदेश की सभी बड़ी खबरें अपने WhatsApp पर पढ़ने के लिए ज्वाइन करें… https://whatsapp.com/channel/0029Vayv5a42UPB8hc1AJD0q
