9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अकबर गिरफ्तार, उज्जैन में पुलिस ने निकाला जुलूस

By Ashish Meena
सितम्बर 12, 2026

धार्मिक नगरी उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अकबर उर्फ भैय्या का पुलिस ने इलाके में पैदल जुलूस निकाला है।

सुलभ कॉम्प्लेक्स में दिया वारदात को अंजाम

घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर इलाके की है। आरोपी अकबर ने एक सुलभ कॉम्प्लेक्स में 9 साल की नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया। वारदात की जानकारी मिलते ही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

भागने की कोशिश में घायल हुआ आरोपी, पॉक्सो एक्ट दर्ज

पुलिस गिरफ्त में आने के दौरान आरोपी अकबर ने मौके से भागने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इलाके में निकाला जुलूस, भेजा जेल

आम जनता में पुलिस का विश्वास और अपराधियों में खौफ पैदा करने के मकसद से पुलिस ने आरोपी का क्षेत्र में जुलूस निकाला। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।