खातेगांव में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु, रख खींचने की मची होड़

By Ashish Meena
जुलाई 16, 2026

मालवा जंक्शन, खातेगांव।
खातेगांव में गुरुवार को इस्कॉन (ISKCON) के श्री श्री राधा ब्रजसुंदर मंदिर द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन गूंजते रहे।

रथयात्रा का शुभारंभ थाना परिसर के समीप से हुआ। यह यात्रा चमन चौक, शारदा जनरल स्टोर, प्राचीन राम मंदिर, चौपाटी, अटल चौक, पटेल चौक, जियाजी चौक, मेघनाथ चौक और यादव मोहल्ला से होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। यात्रा का समापन इंद्रप्रस्थ गार्डन में महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया।

रथ पर विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथ की रस्सी खींची। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

रथयात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। यात्रा के अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना है। इस दौरान धार्मिक माहौल बना रहा।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।