खातेगांव तहसील के कई गावों के किसानों को नहीं मिली फसल बीमा की राशि, सोनगांव-गुन्नास, मवासा के किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

By Ashish Meena
जुलाई 27, 2026

मालवा जंक्शन, खातेगांव।
देवास जिले की खातेगांव तहसील के सोनगांव, गुन्नास और मवासा के किसानों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। किसानों ने वर्ष 2025 की खरीफ फसल बीमा राशि न मिलने पर निष्पक्ष जांच और जल्द भुगतान की मांग की है।

अन्य गांवों को मिला लाभ, तीन गांव रहे वंचित

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि तहसील के अन्य गांवों के किसानों के खातों में बीमा राशि जमा हो चुकी है और उन्हें मैसेज भी मिल गए हैं। वहीं सोनगांव, गुन्नास और मवासा के प्रभावित किसानों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे वे इस लाभ से वंचित रह गए।

अत्यधिक नुकसान के बाद भी नहीं मिली राहत

किसानों का कहना है कि वर्ष 2025 में उनके गांवों में प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक असर पड़ा था। फसलें पूरी तरह चौपट होने के बावजूद बीमा राशि न मिलने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

तीन दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र किसानों को तुरंत राशि दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में भुगतान नहीं हुआ, तो वे भैरूंदा-संदलपुर मार्ग पर चक्काजाम करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय बलराम जाट, रवि पंवार, विजय पटेल और गोपाल पंवार समेत कई किसान उपस्थित रहे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।