Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली योजना से जुड़ी एक महवपूर्ण जानकारी सामने आई है, बता दें कि अब तक सरकार द्वारा लाड़ली बहनों के खाते मैं 18 किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है और जल्द ही 19वीं किस्त आने वाली है। इस बीच एक बड़ी ख़बर सामने आयी है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश की करोड़ो लाड़ली बहनों को होने वाला है।
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए किस्त के तौर पर देती हैं। योजना का लाभ प्रदेश की एक करोड़ से ज़्यादा लाड़ली बहनों को मिल रहा है। इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई। योजना की शुरुआत में बहनों के खाते में एक हज़ार रुपये ट्रांसफर किए जाते थे।
Also Read – मध्यप्रदेश में खर्च होंगे हजारों करोड़ रुपये, इन 24 जिलों के 1295 गांवों की बदलेगी तस्वीर
लेकिन समय के साथ योजना की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। इतना ही नहीं सरकार का प्लान इस राशि को 3000 हज़ार तक ले जाने का है, हालांकि प्रदेश की कई महिलाएं आज भी इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही है इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार अगले महीने यानी कि दिसंबर से नए आवेदन शुरू हो सकते हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा था कि उपचुनाव के बाद दिसंबर से इस योजना के तीसरी राउंड की शुरुआत शुरू कर दी जाएगी। यदि ऐसा होता है तो योजना का लाभ प्रदेश की कई महिलाओं को मिलेगा।
Also Read – ब्रेकिंग: फिर बड़ा झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम
यहाँ जाने आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी
1. इसके लिए आप सबसे पहले ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या कैंप स्थल पर जाएं।
2. इसके बाद आप वहां से लाड़ली बहना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
3. फॉर्म लेने के बाद जो भी जानकारी मांगी गई है सभी को सही से भरें।
4. इतनी प्रोसेस करने के बाद फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करें।
5. आवेदन के दौरान आपकी जानकारी को लाड़ली बहना पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
6. साथ में महिला का फोटोग्राफ भी लिया जाएगा।
7. आवेदन पूरा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन की पावती रसीद दी जाएगी, जिसमें आवेदन नंबर होगा।
Also Read – मध्यप्रदेश में कितने हैं हिन्दु और मुस्लिम? जानें किसकी संख्या है ज्यादा, इंदौर में सबसे ज्यादा जैन
मई 2023 में शुरू हुई थी Ladli Behna Yojana
लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है। इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य
लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। यह योजना निम्नलिखित बिंदुओं पर केंद्रित है। महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाता है। महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना। परिवार के निर्णयों में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ करना।
Also Read – Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना पर आया बड़ा अपडेट, दिसंबर में सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेंगे पैसे
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
महत्वपूर्ण बातें
आवेदन के बाद सभी जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा ! सत्यापन के बाद लाड़ली बहना योजना की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी ! किसी भी समस्या के लिए आप लाड़ली बहना योजना की ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं !