सामूहिक कब्र से निकल रहे नर कंकाल, खुदाई में अब तक 250 शव बरामद

By Ashish Meena
मई 6, 2026

श्रीलंका में जाफना के पास चेम्मनी में कथित सामूहिक कब्रग्राह में मिले कंकालों की संख्या खुदाई के तीसरे चरण में बढ़कर 249 हो गई है। एक मानवाधिकार मामलों के वकील ने यह जानकारी दी। श्रीलंका की एक अदालत ने पिछले हफ्ते चेम्मनी में सामूहिक कब्रगाह की खुदाई फिर से शुरू करने का आदेश दिया था, जो सात महीने पहले रोक दी गई थी।

लिट्टे के संघर्ष के दौरान चर्चा में आई थी ये कब्र

साल 1990 के दशक में लिब्रेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के संघर्ष के दौरान यह कब्रगाह चर्चा में आई थी। यहां धन की कमी के कारण पिछले साल सितंबर में खुदाई रोक दी गई थी। दूसरे चरण की खुदाई 45 दिनों तक चली, जिसमें 240 कंकाल मिले थे।

Also Read – किसानों को बड़ी राहत, मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए बढ़ाई डेडलाइन

सिक्के और आभूषण भी खुदाई में मिले

मानवाधिकार वकील रनीथा ज्ञानराजा के अनुसार तीसरे चरण में मंगलवार तक 9 और कंकाल बरामद किए गए। उन्होंने बताया, ‘कुछ सिक्के और एक आभूषण जैसा दिखने वाला टुकड़ा भी खुदाई में मिला है।’

कोर्ट ने न्यायिक परीक्षण का दिया था आदेश

इससे पहले 13 फरवरी 2025 को चेम्मनी में सामान्य विकास कार्य के दौरान कुछ कंकाल मिले थे, जिसके एक सप्ताह बाद अदालत ने उनके न्यायिक परीक्षण का आदेश दिया। इसके बाद 15 मई को न्यायिक निगरानी में खुदाई का पहला चरण शुरू हुआ।

Also Read – इंदौर में पदस्थ पुलिसकर्मी ने महिला से किया रेप, शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

1998 में निकले थे 15 नर कंकाल

बता दें कि चेम्मनी 1998 में लिट्टे और सरकारी बलों के बीच संघर्ष के दौरान कथित सामूहिक कब्रगाह के कारण चर्चा में आया था। उस समय वहां लगभग 15 कंकाल मिले थे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»