कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज और प्रहलाद के साथ किया लुंगी डांस, इस नेता के बेटे की बारात में जमकर थिरके

By Ashish Meena
मई 9, 2026

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी गुरुवार को बेहद सादे समारोह में हुई। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं।

विवाह समारोह में चुनिंदा नेता, रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को तिरुपति पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। बारात में मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान लुंगी-कुर्ते में नजर आए। विजयवर्गीय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ लुंगी डांस किया।

Also Read – बड़ा अग्निकांड…400 कारें जलकर राख, लपटों से घिरा दिखा पूरा गोदाम, इलाके में मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हुए।

भोपाल में 23 अप्रैल को हुई थी सगाई

नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे और प्रबल सिंह पटेल की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर सगाई समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री और नेतागण शामिल हुए थे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।