MP: टहलते हुए आ गई मौत…भाजपा पार्षद की अचानक हुई मौत, सड़क पर गिरे, फिर नहीं उठे

By Ashish Meena
जुलाई 16, 2026

छिंदवाड़ा शहर में गुरुवार को एक दुखद घटना में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 (प्रियदर्शनी कॉलोनी) के भाजपा पार्षद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया (46) का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें रास्ते में चलते समय हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।

अंतिम कारण का निर्धारण चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर ही होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोकेश डेहरिया अपने वार्ड का भ्रमण कर रहे थे। सिद्धिविनायक रेजीडेंसी के सामने सड़क पर पैदल चलते समय वे अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में चलते-चलते अचानक गिरते हुए दिखे पार्षद

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वे चलते-चलते अचानक गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लोकेश डेहरिया नगर निगम में भाजपा के सक्रिय पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे।

उनके असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्यक्त किया जा रहा है। वे अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों ,बेटी 13 साल की है एवं एक बेटा 8 साल एवं परिजनों को छोड़ गए हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।