MP: महिला आरक्षक से दुष्कर्म, शोहरब ने सौरभ बन कलमा पढ़वाया, रोजे रखवाए, गर्भवती होने पर छोड़ा

By Ashish Meena
जुलाई 30, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने कहा कि “उसका असली नाम शोहरब शेख था, लेकिन उसने खुद को सौरभ बताकर पहले मुझसे दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। अब जब मैं गर्भवती हूं तो वह बच्चे को अपना मानने से इनकार कर रहा है। मैं डीएनए जांच कराने को तैयार हूं, उसका भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

महिला ने जबलपुर के मक्का नगर निवासी अधिवक्ता शोहराब शेख अख्तर उर्फ सौरभ और उसके परिजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाने में आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।

2 साल पहले कोर्ट में हुई थी मुलाकात

महिला आरक्षक ने बताया कि साल 2024 में उनकी कोर्ट में ड्यूटी लगती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात जबलपुर के मक्का नगर निवासी अधिवक्ता शोहरब शेख से हुई। महिला का आरोप है कि उसने अपना नाम सौरभ सिंह राजपूत बताकर पहचान बढ़ाई। कोर्ट में लगातार मुलाकातों के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और करीब छह महीने में दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

महिला का कहना है कि वह कई बार आरोपी के घर भी गई, लेकिन वहां उसे कहीं से भी यह आभास नहीं हुआ कि वह मुस्लिम है। करीब एक साल पहले आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि उसके परिवार की भी इस रिश्ते के लिए सहमति है। महिला ने उसे पहले ही बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद आरोपी ने शादी करने की सहमति जताई और भरोसा दिलाया कि उसे इससे कोई आपत्ति नहीं है।

वकील की यूनीफार्म में आता था घर

महिला आरक्षक का आरोप है कि आरोपी जब भी उसके घर आता था, वकील की यूनिफॉर्म पहनकर आता था। इससे परिवार को भी उस पर भरोसा हो गया और सभी इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए। लेकिन अगस्त 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसे पता चला कि जिसे वह अब तक सौरभ सिंह राजपूत समझती थी, उसका असली नाम शोहरब शेख है और उसकी पहले से शादी हो चुकी है।

महिला का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद जब वह विरोध जताने आरोपी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति से तलाक लेकर दो बच्चों के साथ रह रही थी और आरोपी को इसकी पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने शादी का भरोसा दिलाया।

महिला के मुताबिक, आरोपी ने यह कहकर उसे एक बच्चे की कस्टडी छोड़ने के लिए भी तैयार किया कि सरकारी नौकरी में दो से अधिक बच्चों को लेकर दिक्कत हो सकती है। इसके बाद उसके नाम से कोर्ट में प्रकरण दायर कराया गया और एक बच्चे की अभिरक्षा उसके पूर्व पति को दिला दी गई।

कलमा पढ़वाया, रोजे रखवाए; शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला आरक्षक ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब उसे पता चला कि आरोपी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, तब तक दोनों के बीच रिश्ता आगे बढ़ चुका था। महिला का कहना है कि वह शादी के लिए भी तैयार थी, लेकिन आरोपी शोहरब हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी टालता रहा।

महिला के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां उससे कलमा पढ़वाया गया, रोजे रखवाए गए और आरोप है कि उसे गोमांस भी खिलाया गया। महिला का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की और अब उससे दूरी बना ली।

महिला का आरोप है कि शोहरब ने शादी का झांसा देकर रेप किया, गर्भवती किया और अब गर्भपात करवाने का दवाब बना रहा है। आरोप है कि वो कई और लड़कियों के संपर्क में है, और उन्हें भी धोखा दे रहा है। जबलपुर के पनागर और कोर्ट में एक वकील, जिसकी बेटी भी अधिवक्ता है, उनसे भी दोस्ती कर धोखा दे रहा है।

धर्म सेना ने दी चेतावनी

पीड़ित महिला के साथ जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचे धर्म सेना के कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक हिंदू महिला को धोखा देते हुए ना सिर्फ उसकी अस्पत लूटी, बल्कि लव जिहाद किया। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द से जल्द आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

सीएसपी भगत सिंह गठोरिया का कहना है महिला की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला शासकीय विभाग में पदस्थ है, आरोप है कि शोहरब ने के युवक ने नाम और धर्म बदलकर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। शोहबर के खिलाफ महिला की शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»