कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंचे, अंदर PM मोदी समेत सभी सांसद मौजूद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, शिक्षा मंत्री से मिले अमित शाह
By Ashish Meena
जुलाई 20, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। पीएम समेत सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।
दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत चल रही है। तब तक उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित रखने को कहा है। CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिले। सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले गृह मंत्री अमित शाह
CJP के प्रदर्शन के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।
सरकार के साथ बातचीत तक दीपके ने विरोध मार्च रोका
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल के सरकार के साथ बातचीत के लिए जाने के बाद अपने मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि बातचीत जारी रहने तक मार्च स्थगित रहेगा।
