पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मार डाला, हत्या के बाद प्रेमी के साथ रोमांस किया
By Ashish Meena
मई 24, 2026
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में अवैध संबंध में बाधक बनने पर महिला ने अपने प्रेमी, बहन और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति को करंट के झटके देने के बाद जहर देकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौत को हादसा और खुदकुशी बताकर गुमराह किया। पोस्टमार्टम में हत्या की कहानी पर मुहर लगने के बाद फर्मकर्मी के भाई की तहरीर पर आरोपी महिला, उसके प्रेमी, बहन समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पवन कुमार(30) एक्सपोर्ट फर्म में काम करता था। वह बीते कई साल से मझोला के कुन्दनपुर में कृषि विभाग के ऑफिस के पास अपना मकान बनाकर रह रहा था। उसके बड़े भाई देवेंद्र और दो बहनें अनीता और बबिता हैं। देवेंद्र बिजली विभाग में लाइनमैन हैं और अपने परिवार के साथ चौधरीचरण सिंह चौक के पास रहते हैं।
पत्नी के लव अफेयर को लेकर पति ने टोका था
देवेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पवन की शादी साल 2020 में संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बटौवा निवासी आंचल के साथ हुई थी। उसके तीन साल की एक बेटी दिव्यांशी है। देवेंद्र ने बताया कि आंचल का गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन को इसका पता चला गया था और कई बार उसने उन्हें टोका भी था। देवेंद्र ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि पवन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
पत्नी ने फोन करके पवन को घर बुलाया था
यह भी दावा किया कि जब आसपास के लोगों से जानकारी की तो पता चला कि शुक्रवार को रात करीब 11 बजे दो लोग घर से निकल गए हैं। आरोप लगाया कि उनके भाई पवन की हत्या उसकी पत्नी आंचल ने अपनी बहन शिखा, प्रेमी अंकित और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर की है।
बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले आंचल अपने मायके गई थी। वहीं पर उसने पति की हत्या करने की योजना बना ली थी। वहां से गुरुवार की शाम अपनी बहन शिखा के साथ मुरादाबाद लौटी थी। उस समय पवन ठाकुर अपने बहन अनीता के घर मुरादाबाद में गया था। आंचल ने मुरादाबाद पहुंचकर पति को फोन किया और कहा कि मैं मुरादाबाद आ गई हूं और आप भी आ जाओ।
पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ रोमांस किया
इसके बाद गुरुवार की रात पवन अपने घर पहुंचे। शुक्रवार को सुबह वह अपने काम पर चले गए। शाम को वापस घर लौटे तो मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि पवन को करंट लगाने और जहर देने के बाद उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा अपने-अपने प्रेमियों के साथ उसके घर में रोमांस करती रहीं। एक ओर पवन की सांसें थम रहीं थीं तो दूसरी ओर दोनों बहनें रोमांस में लगी थीं। जब अंकित की सांसें थम गईं तब उसकी पत्नी ने फोन करके परिजनों को खुदकुशी की बात बताई
पत्नी-साली के बयानों में विरोधाभास पर हुआ शक
पत्नी और साली की बातों में विरोधाभास होने पर पवन की बहनों और भाई को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की कहानी सामने आ गई। जिसके बाद भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
महिला के जेठ के बेटे से थे अवैध संबंध
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि साल 2020 में शादी के बाद से पवन अपनी पत्नी आंचल के साथ मझोला के कुंदनपुर में रह रहा था। पत्नी अक्सर अपनी ससुराल मैनाठेर के गोवर्धनपुर गांव में भी जाती थी। उसी दौरान वह पवन के तहेरे भाई के बेटे(पवन के भतीजे) अंकित के संपर्क में आ गई।
करीब दो साल पहले दोनों का प्रेमप्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद अंकित का पवन के घर जानाजाना बढ़ गया। करीब छह माह पहले पवन को उसकी पत्नी आंचल और भतीजे अंकित के बीच चल रहे अवैध संबंध की भनक लग गई। उसने पत्नी पर पाबंदी लगाने के साथ ही उसे ऐसी हरकतों से दूर करने को कहा तो विवाद होने लगा। इसके बावजूद उसकी पत्नी का अंकित से संबंध चलता रहा, जिससे परिवार में विवाद बढ़ने लगा।
बेटी के सिर से उठ गया पिता का साया
अवैध संबंधों में बाधक बनने पर फर्मकर्मी पवन की हत्या करने वाली पत्नी आंचल की की बेटी दिव्यांशी है। आंचल ने अपने गलत अचारण और अवैध संबंधों को जिंदा रखने के लिए जहां एक ओर पति की हत्या की। वहीं दो साल की मासूम बच्ची के सिर से उसके पिता का साया भी हमेशा के लिए हटा दिया। पवन की मौत के बाद से पत्नी अपने ताऊ के पास है।
