MP में दिल दहला देने वाली घटना, शिव मंदिर में नवजात का शव नोंच रहे थे आवारा कुत्ते, इलाके में मचा हड़कंप

By Ashish Meena
मार्च 24, 2026

मध्य प्रदेश के दमोह से दिल दहला देने वाली वारदत सामने आई है. यहां शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर जटाशंकर धाम के पास कुछ आवारा कुत्तों के पास नवजात का शव देखा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अवारा कुत्तें नवजात के शव को मंदिर के आसपास लेकर घूम रहे थे. शिव भक्तों ने जैसे ही ये दृश्य देखा फौरन ही शव को कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया और फिर पुलिस को सूचना दी.

नवजात का शव कुत्ते ले गए मंदिर में

जटाशंकर धाम में घूम रहे आवारा कुत्तों पर जब लोगों की नजर गई तब उन्हें एक पल को यकीन नहीं हुआ . लोगों ने जब कुत्तों के करीब जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. करीब 3-4 कुत्ते नवजात के शव के साथ चीरफाड़ कर रहे थे. ये देखते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और थोड़ी ही देर में हड़कंप मच गया.

पुलिस को दी गई सूचना

स्थानीय लोगों ने तुरंत शव को कुत्तों के कब्जे से छुड़ाया और फिर पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस नवजात का क्षत विक्षत शव अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है. जिला अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि शव का पीएम होना है कि जिसके बाद से कई सवालों से परदा उठ पाएगा. नवजात कितने दिनों का है और किस वर्ग का है इन सभी सवालों का जवाब पीएम के बाद ही सामने आएगा.

इन सवालों पर प्रश्नचिह्न

इस झकझोर देने वाले मामले में नवजात अज्ञात है. ये कौन है, किसकी संतान है, और ये कुत्तों के पास तक कैसे पहुंचा, नवजात किसका था, मंदिर के आसपास कैसे पहुंचा और वजह क्या थी…इन तमाम सवालों पर अभी प्रश्नचिह्न लगा हुआ है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने माता पिता की ममता को जरूर कठघरे में खड़ा किया है जिनके खिलाफ सवाल उठ रहे हैं. इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. रिपोर्ट: महेंद्र दुबे

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»