नेपाल सरकार का बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
By Ashish Meena
मार्च 28, 2026
काठमांडू। नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शपथ लेते ही बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके भक्तपुर स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया है। यह गिरफ्तारी सितंबर 2025 में हुए ‘जेन-जी’ (Gen-Z) विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी है। उस समय ओली सरकार के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित दमन में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। अब बालेन सरकार ने इसे ‘गैर इरादतन हत्या’ का मामला मानते हुए कड़ी कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई को काफी सख्त संदेश के रूप में देखा जा सकता है कि जेन-जी मामलों पर पीएम बालेन किसी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को 35 साल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वह इतिहास के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं।
