महायुद्ध रोकने की कवायद: पाकिस्तान में हुई गोपनीय बैठक, मुस्लिम देशों ने बनाया खास प्लान, शांति पहल में चीन का भी पूरा समर्थन
By Ashish Meena
मार्च 30, 2026
इस्लामाबाद। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच पाकिस्तान की राजधानी में रविवार को एक गोपनीय बैठक हुई। इसमें तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के प्रतिनिधियों ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के संकट को सुलझाने के लिए साझा रणनीति तैयार की है। बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम कर समुद्री व्यापार को फिर से बहाल करना है।
तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब मिलकर एक संघ बना सकते हैं, जो स्वेज नहर की तर्ज पर जहाजों की आवाजाही और तेल के प्रवाह की निगरानी करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पुष्टि की है कि इस शांति पहल को चीन का भी पूरा समर्थन प्राप्त है। बैठक में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शामिल नहीं थे। मिस्र का कहना है कि असली चुनौती दोनों कट्टर दुश्मनों को एक मेज पर लाना है।
जानकारी के मुताबिक बैठक में शामिल देशों ने समुद्री यातायात को सुचारू बनाने के लिए अमेरिका को कुछ ठोस प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें स्वेज नहर की तर्ज पर एक शुल्क ढांचा तैयार करने की बात कही गई है ताकि जहाजों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा सके।
