रामनिवास रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्यप्रदेश वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया

By Ashish Meena
अप्रैल 26, 2026

मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों, बोर्ड और निगम-मंडलों में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी नियुक्ति आदेश जारी किए गए। इससे पहले गुरुवार को एसटी और एससी आयोग के अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई थीं, जबकि शुक्रवार को भी कई पदों पर नियुक्तियां की गई थीं।

केपी यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रावत बने वन विकास निगम अध्यक्ष

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत को मध्य प्रदेश वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

भिंड के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर को नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केपी यादव और संजीव कांकर का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

पन्ना के भाजपा नेता संजय नगाइच को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इसके अलावा भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»