खातेगांव: शासकीय स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले अतिथि शिक्षक जब्बार खान पर बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद प्राचार्य ने पद से हटाया

By Ashish Meena
नवम्बर 1, 2026

खातेगांव।
देवास जिले के खातेगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया नानकार में पदस्थ अतिथि शिक्षक जब्बार खान को पद से हटा दिया गया है। स्कूल की एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में खातेगांव पुलिस द्वारा कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद, विद्यालय के प्राचार्य ने आरोपी अतिथि शिक्षक को तत्काल प्रभाव से पद से कार्यमुक्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया नानकार में अर्थशास्त्र वर्ग-01 के पद पर कार्यरत अतिथि शिक्षक जब्बार खान के विरुद्ध एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया था। स्कूली छात्रा ने खातेगांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

आरोपी अतिथि शिक्षक के इस कृत्य को विद्यालय एवं शिक्षक जैसे पवित्र पद की गरिमा को धूमिल करने वाला मानते हुए प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। जिला शिक्षा अधिकारी, देवास के दूरभाष पर दिए गए निर्देशों और एसएमसी (SMC) के निर्णय के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य ने आदेश जारी कर जब्बार खान को अतिथि शिक्षक के पद से तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब विद्यालय में उसकी कोई आवश्यकता नहीं है और उसे शा.उ.मा.वि. पिपलिया नानकार से पूरी तरह हटा दिया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।