MP में बड़ा हादसा: बस ने बाइक को 5 किलोमीटर तक घसीटा, तीन युवकों की मौत

By Ashish Meena
अप्रैल 26, 2026

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के उमरी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के चेसिस में फंस गई, जिसे ड्राइवर रुकने के बजाय 5 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

चश्मदीद कार सवारों ने हॉर्न बजाकर ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाता रहा। उमरी कस्बे में बस छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल को एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। समय पर इलाज न मिलने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।