5 राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बंगाल में भाजपा का जलवा, केरल में सत्ता परिवर्तन की लहर, जानें सभी राज्यों का अनुमान

By Ashish Meena
अप्रैल 29, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो चुके है। एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक गिनती से पहले ही इस बात का एक मोटा-मोटा अंदाज़ा दे देते हैं कि अलग-अलग पार्टियां कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं।

बंगाल का अनुमान

पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटजी ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है।

प्रजा पोल ने TMC को 85 से 110 और भाजपा को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं। पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है।

असम के 8 एक्जिट पोल- सभी में भाजपा की वापसी

एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 88-100, जबकि कांग्रेस को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। मेट्रिज ने भाजपा को 85-95 और कांग्रेस को 25-32 सीटें दी हैं। पीपुल्स पल्स ने भाजपा को 68-72 और कांग्रेस को 22-26 सीटें दी हैं। पी मार्क ने भाजपा को 82-94 और कांग्रेस को 30-40 सीटें दी हैं।

जेवीसी ने भाजपा को 88-101 और कांग्रेस को 23-33 सीटों का अनुमान जताया है। चाणक्य स्ट्रैटजी ने भाजपा को 88-98 और कांग्रेस को 22-32 सीटें मिलने की बात कही है। पोल डायरी ने भाजपा को 86-101 और कांग्रेस को 15-26 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वोट वाइब ने भाजपा को 90-101 और कांग्रेस को 23-33 सीटें दी हैं।

केरल में एग्जिट पोल के नतीजे

‘एक्सिस माय इंडिया’ (Axis My India) के एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यदि ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो केरल की जनता ने एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए विपक्षी गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपी है।

दूसरी ओर, लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन (LDF) के लिए ये रुझान काफी निराशाजनक हो सकते हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA के लिए राज्य में इस बार भी राह आसान नहीं दिख रही है और उसे मात्र 0 से 3 सीटें मिलने का ही अनुमान है। People’s Insight के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरलम में यूडीएफ को 66 से 76, एलडीएफ को 58 से 68, बीजेपी को 10 से 14 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती है।

तमिलनाडु में डीएमके प्लस को 120 से 140 सीटें

People’s Insight के अनुमान के मताबिक तमिलनाडु में डीएमके प्लस को 120 से 140 सीटें, एडीएमके प्लस को 60 से 70 सीटें, टीवीके 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

पुडुचेरी में बीजेपी को 16 से 20 सीटें: Axis My India

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां बीजेपी को 16 से 20, कांग्रेस को 6 से 8 और अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती दिख रही हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।