प्रकृति की दोहरी मार, आंधी-तूफान से 27 लोगों की मौत

By Ashish Meena
अप्रैल 30, 2026

  • उत्तरप्रदेश में 18, बिहार में 2 मौत, कर्नाटक में 7 मरे

नई दिल्ली। भीषण गर्मी की आग में झुलस रहे उत्तर भारत में अब प्रकृति की दोहरी मार पड़ी है। मौसम में बदलाव और कई राज्यों में आए आंधी-तूफान में 27 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा मौतें उत्तरप्रदेश में हुईं। यहां आंधी-तूफान के चलते दीवारें ढहने, पेड़ गिरने और अन्य हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।

सबसे अधिक प्रभावित जिलों में सुल्तानपुर शामिल है, जहां 7 लोगों की जान चली गई। अमेठी और अयोध्या में 3-3 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 5 मौतें दर्ज की गईं। कई जगहों पर कच्ची दीवारें और मकान ढह गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से इलाकों में अंधेरा छा गया।

उधर, बिहार में आंधी-तूफान के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बेंगलुरु में हाल ही में हुई बारिश के चलते जर्जर हुई बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»