विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तृषा ने कर दिया प्यार का इजहार! एक्ट्रेस की पोस्ट ने मचा दी खलबली

By Ashish Meena
मई 12, 2026

थलापति विजय की जीत का जश्न पूरा तमिलनाडु मना रहा है। एक्टर ने 10 मई को तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली जहां उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं। वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चल रही अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन दोनों का करीबी रिश्ता कई दिनों से जगजाहिर है।

भले ही दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते की बात कबूल ना की हो लेकिन विजय के लिए तृषा का सपोर्ट, शपथ ग्रहण समारोह में इमोशनल हो जाना और अब सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट करना उनके बीच कुछ ना कुछ रोमांटिक होने की ओर इशारा तो करता ही है।

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने शेयर किए थलापति विजय के कई सीक्रेट्स, सुनकर  आप भी रह जाएंगे हैरान

तृषा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

विजय के सीएम बनने के एक दिन बाद ही तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपना पहला पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने उसी साड़ी के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं जिसे पहनकर वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह शामिल हुई थीं। खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘The Love Is Always Louder (प्यार हमेशा जोरदार होता है)।

Did Thalapathy Vijay & Trisha Krishnan Confirm Dating Rumours With Recent  Appearance? Netizens Think So | Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Dating | Vijay  Trisha Dating | Trisha Vijay Dating | Thalapathy Vijay

उनके इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। कई लोगों ने तृषा के लुक की तारीफ की लेकिन कई लोगों ने उनके रिलेशनशिप को लेकर भी कमेंट्स किए। एक ने लिखा, ‘ये लव नहीं अफेयर है’। एक ने कमेंट किया, ‘लेकिन इसको सीक्रेट ही रखना चाहिए’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दीजिए’।

Thalapathy Vijay Secrets Revealed By Rumoured Girlfriend Trisha Krishnan  How They Became Friends - Entertainment News: Amar Ujala - Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने शेयर किए थलापति विजय के कई सीक्रेट्स ...

तृषा कृष्णन रो पड़ीं

रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जब थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तो अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) भावुक हो गईं। समारोह के वीडियो में अभिनेत्री को अपने पुराने दोस्त और सह-कलाकार को राजनेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और हजारों समर्थकों के सामने शपथ लेते हुए देखते हुए, साफ तौर पर अपने आंसू रोकते हुए देखा गया।

Do Vijay Thalapathy And His Alleged GF, Trisha Krishnan Have Age Gap Of  More Than 10 Years? Find Out

यह भावुक पल देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया, और फैंस ने इस बात पर गौर किया कि विजय के इस बड़े राजनीतिक पड़ाव के दौरान तृषा कितनी भावुक नजर आ रही थीं। जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कैमरों ने दर्शकों के बीच बैठी तृषा को मुस्कुराते हुए और अपनी आंखों के आंसू रोकते हुए कैद कर लिया।

Who Is Vijay Thalapathy's Alleged GF, Trisha Krishnan? Know Her Massive Net  Worth, Career And More

कई फिल्मों में किया साथ काम

तृषा और विजय के बीच सालों से एक गहरा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है और उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी दोस्ती अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»