इंदौर में फिर पीने के पानी में मिला सीवरेज, बीमार हुए कई लोग, पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

By Ashish Meena
जून 16, 2026

इंदौर में दूषित पानी की समस्या एक बार फिर सामने आई है। भागीरथपुरा के बाद अब वार्ड क्रमांक 16 के महावीर नगर में दूषित पानी से 10 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। इलाके के रहवासी पिछले कई दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की शिकायत कर रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया और पानी की सप्लाई व बोरवेल की जांच शुरू कर दी।

पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

रहवासियों का आरोप है कि समय रहते निगम निगरानी और नियमित जांच करता तो यह स्थिति नहीं बनती। लोगों का कहना है कि दूषित पानी पीने से कई परिवारों में उल्टी, दस्त और पेट संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इलाके के एकमात्र बोरवेल में सीवरेज का पानी मिल जाने से सप्लाई प्रभावित हुई और दूषित पानी घरों तक पहुंच गया। इससे पूरे क्षेत्र में परेशानी का माहौल है।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को फिलहाल उबालकर पानी पीने की सलाह दी गई है। नगर निगम और एनजीओ की टीम मौके पर पहुंची। टीम लोगों से जानकारी जुटा रही है कि कितने लोग बीमार हैं और पानी कहां से आया।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»